जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 नवंबर 2025

जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बीएनएमयू, मधेपुरा के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव तथा एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण में अद्वितीय भूमिका निभाई. कार्यक्रम के आयोजन में बीसीए विभागाध्यक्ष के. के. भारती, असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार, असिम आनंद, राजदीप कुमार एवं अशोक मुखिया ने सहयोग किया. प्रतियोगिता में स्वाति कुमारी, मुस्कान राज, जूही कुमारी, विवेक कुमार, निकिता वर्धन, बाबू साहेब आदि ने भाग लिया. इनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages