प्रदर्शनी में विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 दिसंबर 2020

प्रदर्शनी में विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

खगड़िया: ग्रामीण क्षेत्र के लिए आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं गतिविधियों का समापन गुरूवार को विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हो गया. समापन समारोह के मौके पर विज्ञान की विभिन्न गतिविधियोें, प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कारों का वितरण सफलता पूर्वक किया गया. 

राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद् के सहयोग एवं राईट्स कलेक्टिव द्वारा स्थानीय जीडी एकेडमी, मानसी में आयोजित कार्यक्रम के समापन के मौके पर बच्चों ने विज्ञान संबंधित खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने प्रतिभा का परिचय दिया.  
आयोजक संस्था राइट्स कलेक्टिव द्वारा बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जगाने के लिए खेल-खेल में विज्ञान, गणितीय खेल, वैज्ञानिकों एवं प्रतीक चिन्हों को पहचानो, जल जांच, खाद्य पदार्थों की जांच, अलौकिक चमत्कार एवं उसकी वैज्ञानिक व्याख्या आदि गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया. 

बच्चों के बीच सा्रेत व्यक्तियों के द्वारा कठपुतली का मंचन कर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, व्यवहार परिवर्तन आदि का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान नाटकों ने अंधविश्वास से बचने, साफ-सफाई से रहने एवं कोरोना जैसी बीमारियों से सर्तक रहने की अपील दर्शकों से की.  
मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खुशी गुप्ता, सत्यम, नैना, मोनिका, मोहम्मद राजा, सोनल कुमार, श्रुति कुमारी, प्रिंस कुमार, सपना कुमारी आदि को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के समापन के मौके पर उपस्थित पूर्व डीएसपी सुरेश प्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता योगिता अनुराग, प्राचार्य रामविनय यादव, नशा मुक्त भारत के प्रेम कुमार यशवंत, समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर आजाद वक्त, शिक्षक अवधेश प्रसाद यादव, विशंभर, देवशरण, रमेश, ज्ञानेश पटेल आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया एवं आयोजक राइट्स कलेक्टिव की तारीफ की. 

अतिथियों ने कहा कि समाज को सही राह पर ले जाने के लिए जन-जन में विज्ञान का संचार करना होगा. वक्ताओं ने देशज ज्ञान-विज्ञान के प्रसार-प्रचार की बात भी कही. कार्यक्रम के सफल संचालन में रवि, मनीष, अमलेश, अमरजीत, केशव, नीरज, आकाश, विवेक, दीपक, खुशी, अमित, परशुराम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मंच संचालन राइट्स कलेक्टिव के मनीष एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक रवि ने किया. मौके पर विभिन्न निजी एवं सरकारी विद्यालयों, संस्थानों के सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages