28 से राज्य स्तरीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 अक्टूबर 2026

28 से राज्य स्तरीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

मधेपुरा: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 30 अक्टूबर तक टाउन हॉल, मधेपुरा में राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 (बालक एवं बालिका) टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता की तैयारी जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन के नेतृत्व में जोर-शोर से की जा रही है. खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और खेल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इस संबंध में बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी की अध्यक्षता में आयोजन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों एवं एक एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र से लगभग 300 खिलाड़ी, 60 दल प्रभारी और 24 तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे. 
शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कई उपसमितियों का गठन किया गया है. इनमें आवासन, भोजन, विद्युत एवं संचार, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई, निबंधन, कंट्रोल रूम, परिवहन एवं यातायात प्रबंधन, मैदान, प्रतिवाद तथा चिकित्सा समितियां शामिल हैं. आयोजन की जिम्मेदारी विभिन्न खेल शिक्षकों को सौंपी गई है. बैठक में खेल शिक्षक विमल कुमार भारती, अविनाश कुमार, बालकृष्ण कुमार, रितेश रंजन, अमित कुमार, मिथिलेश कुमार, गुलशन कुमार, निशु कुमार सिन्हा, कैलाश कुमार, चंदन कुमार, मिथुन कुमार, नरेश कुमार, मिथिलेश कुमार राणा, संजय कुमार, नीरज कुमार, उज्ज्वल कुमार, गौरी कुमार, निरंजन कुमार, राकेश कुमार एवं प्रेम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages