टेबल टेनिस में मधेपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, प्रमंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 अक्टूबर 2026

टेबल टेनिस में मधेपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, प्रमंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन

मधेपुरा: खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया. टेबल टेनिस के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी सहरसा में आयोजित होने वाली प्रमंडलीय स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में मधेपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. अंडर-14 बालिका वर्ग में ब्राइट एंजल स्कूल की संभवी कुमारी तथा ग्रीनफील्ड स्कूल की रक्षा राज का चयन किया गया. अंडर-17 बालिका वर्ग में ग्रीनफील्ड स्कूल की प्रिया और अंडर-19 बालिका वर्ग में ब्राइट एंजल स्कूल की सरन्या आनंद चयनित हुईं. 
अंडर-14 बालक वर्ग में माया विद्यालय निकेतन के मनन कुमार ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल के सोनित कुमार ने द्वितीय, लिटिल बर्ड स्कूल के नक्स सोनी ने तृतीय तथा होली क्रॉस स्कूल के विवेक गुप्ता ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. अंडर-17 बालक वर्ग में माया विद्यालय निकेतन के नमन कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल के तेजस चौहान, राजकीय विद्यालय के अर्पित राज एवं ग्रीनफील्ड स्कूल, सिंहेश्वर के प्रियदर्शन कुमार का चयन किया गया. वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में शिव एकेडमी के रियांस सिन्हा चयनित हुए. खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारी कराने, प्रशिक्षण देने एवं लगातार मार्गदर्शन प्रदान करने में एनआईएस कोच मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रमंडलीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया. खिलाड़ियों के चयन से उनके विद्यालयों एवं जिले में खुशी का माहौल है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages