मधेपुरा जिले की टीम का नेतृत्व अमर कुमार (डायरेक्टर, D4D The School Of Arts) एवं स्टेट जज वकील वाका (डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर, कला संगम एकेडमी) ने किया. इनके नेतृत्व में जिले के लगभग 50 बच्चों ने विभिन्न डांस स्टाइल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मधेपुरा की टीम की सफलता में नृत्यशाला एकेडमी के कोरियोग्राफर किट्टू रॉय एवं D1A2 के कोरियोग्राफर अनीस गौतम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. प्रतियोगिता में मधेपुरा के कुल 19 प्रतिभागियों ने अलग-अलग श्रेणियों में पदक हासिल किए. बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन सभी प्रतिभागियों का चयन आगामी राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है.
महज चार साल की उम्र में श्रीयांश ने जीता पदकप्रतियोगिता का विशेष आकर्षण D4D The School Of Arts, Madhepura के छात्र श्रीयांश यदुवंशी रहे। महज चार वर्ष की उम्र में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इतनी कम उम्र में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल कर श्रीयांश ने सबका ध्यान आकर्षित किया. उनकी सफलता को जिले के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है.
22 नवंबर को सोनीपत में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी चयनित प्रतिभागी अब 22 नवंबर 2026 को हरियाणा के सोनीपत में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे. चयनित प्रतिभागियों को जल्द ही चयन संबंधी पत्र भेजे जाएंगे. मधेपुरा के 19 प्रतिभागियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है. इस उपलब्धि से प्रतिभागियों के परिवार, प्रशिक्षकों एवं संबंधित संस्थानों में खुशी का माहौल है. खिलाड़ियों की इस सफलता को जिले में नृत्य कला और खेल प्रतिभाओं के बढ़ते स्तर का परिचायक माना जा रहा है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











