राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता में नृत्यशाला डांस स्टूडियो के प्रतिभागियों ने जीते पांच पदक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

2 नवंबर 2026

राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता में नृत्यशाला डांस स्टूडियो के प्रतिभागियों ने जीते पांच पदक

मधेपुरा: खगड़िया में 1 नवंबर 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता में नृत्यशाला डांस स्टूडियो, मधेपुरा के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता में संस्थान के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट नृत्य कौशल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में अयोनी कर्मकार ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं, परिणीति और गरिमा ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इसके अलावा चिरंजीवी प्रिया और वर्षा ने कांस्य पदक प्राप्त कर संस्थान की उपलब्धियों में इजाफा किया. प्रतियोगिता में पांच पदक मिलने पर नृत्यशाला डांस स्टूडियो में खुशी का माहौल है. 
संस्थान के निदेशक एवं कोरियोग्राफर किट्टू रॉय तथा मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार अभिषेक ने सभी पदक विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है. उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी बच्चों के आत्मविश्वास और कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण है. नृत्यशाला डांस स्टूडियो के प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, शुभचिंतकों और कला प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी है. 
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages