राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 अक्टूबर 2026

राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला

मधेपुरा: टाउन हॉल, मधेपुरा में खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए. 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणामों की जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग में पटना प्रमंडल की रेशानी आनंद ने पूर्णिया प्रमंडल की आदित्य आनंद को 3-0 से पराजित किया. वहीं, पटना की आरोही रंजन ने कोसी प्रमंडल की शांभवी श्रीवास्तव को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया. तिरहुत प्रमंडल की अपूर्व ने पटना प्रमंडल की भामा पाराशर को 3-0 से तथा पटना प्रमंडल की कृतिका टुडू ने पूर्णिया प्रमंडल की अलका कुमारी को 3-0 से शिकस्त दी. सेमीफाइनल मुकाबले में रेशानी आनंद ने आरोही रंजन को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. 
अंडर-14 बालक वर्ग में पटना प्रमंडल के आयुष मिश्रा, कोसी प्रमंडल के नक्ष सोनी एवं मनन कुमार, पटना प्रमंडल के निहुल गुहा एवं विवान वर्मा, दरभंगा प्रमंडल के मनदीप कुमार, तिरहुत प्रमंडल के वत्सल डागा तथा कोसी प्रमंडल के हिमांशु कुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. अंडर-17 बालक वर्ग में पटना प्रमंडल के अर्णव वर्ष एवं निलेश सनी, तिरहुत प्रमंडल के आयुष राज, कोसी प्रमंडल के नमन कुमार, दरभंगा प्रमंडल के आयुष कुमार एवं आदिल आनंद, पटना प्रमंडल के सतवीर कुमार तथा मगध प्रमंडल के शिवम राज ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में पटना प्रमंडल की अंशिका प्रसाद एवं रिदिशा राजपूत, पूर्णिया प्रमंडल की सुलेखा तथा तिरहुत प्रमंडल की तेजस्वी तेज श्री ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को विभिन्न वर्गों के शेष मुकाबले खेले जाएंगे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages