मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र में भुवनेश्वरी मुरहो उच्च विद्यालय काशीपुर के मैदान से लोडेड देशी कट्टा के साथ इंटर का एक छात्र पकड़ा गया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की जोरगामा निवासी निलेश चौधरी को गिरफ्तार किया है. वह पंचायत सचिव का पुत्र है और इंटर में पढ़ता है. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी देखकर कुछ युवक भागने लगे. थानाध्यक्ष ने स्थिति को भांपकर खदेड़कर एक युवक को पकड़ा. तलाशी के क्रम में उसके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ. पकड़े गए निलेश चौधरी के साथ पुलिस ने अन्य चार को भी विद्यालय के मैदान से हिरासत में लिया है. इनमें हथिऔंधा के राज कुमार ठाकुर, नवलकिशोर चौधरी, जोरगामा के विकास कुमार चौधरी, रतनपट्टी के विजय कुमार चौधरी शामिल हैं.
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)









