अंडर-17 कबड्डी में टीपी उच्च विद्यालय विजेता
अंडर-17 बालिका कबड्डी में टीपी उच्च विद्यालय, मधेपुरा ने 30 अंक प्राप्त कर विजेता का खिताब हासिल किया. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जीतापुर 19 अंक के साथ उपविजेता रहा. वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में शिवनंदन प्रसाद इंटरस्तरीय विद्यालय, मधेपुरा ने 29 अंक के साथ विजेता तथा श्रीराम जानकी संत कबीर उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुलसी, बिहारीगंज ने 28 अंक के साथ उपविजेता का स्थान प्राप्त किया.
साइकिल रेस के परिणाम
अंडर-17/19 बालक वर्ग में राहुल कुमार, पारसमणि उच्च विद्यालय, बभनी ने प्रथम, रवि कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय तथा पंकज कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नरदह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में साक्षी प्रिया, रामहंस प्लस टू उच्च विद्यालय ने प्रथम, पूजा कुमारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपट्टी ने द्वितीय तथा पल्लवी कुमारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
एथलेटिक्स में मीनाक्षी प्रथम
अंडर-14 बालिका एथलेटिक्स में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर पश्चिम, साहुगढ़ की मीनाक्षी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
खो-खो और फुटबॉल में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
अंडर-14 खो-खो बालक वर्ग में गोपाल मध्य विद्यालय विजेता तथा ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, सिंहेश्वर उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में गोपाल मध्य विद्यालय, नेहालपट्टी ने विजेता तथा माया विद्या निकेतन, मधेपुरा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया. फुटबॉल बालक वर्ग में शिवनंदन प्रसाद इंटरस्तरीय विद्यालय, मधेपुरा ने विजेता तथा बीएल हाई स्कूल, मुरलीगंज ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आरआर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, मधेपुरा के निदेशक राजेश कुमार राजू, शारीरिक शिक्षा शिक्षक विमल कुमार भारती, कबड्डी संघ के सचिव रौशन कुमार, खो-खो संघ के सचिव बालकृष्ण कुमार, शतरंज संघ के सचिव अनुज कुमार, क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अमित कुमार आनंद, खेल शिक्षक मनोज कुमार, दिलीप कुमार, रितेश रंजन, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, गौरी शंकर कुमार एवं गुलशन कुमार सहित निर्णायक मंडल के कैलाश कुमार, कौशल, दुर्गानंद प्रसाद, प्रेम कुमार, राहुल कुमार एवं आनंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
29 को होने वाली प्रतियोगिताएं
29 सितंबर 2026 को बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में अंडर-19 बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी. बीएन मंडल स्टेडियम में अंडर-17 बालक-बालिका एथलेटिक्स एवं अंडर-17 बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता होगी. वहीं आरआर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, मधेपुरा में अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









