जन अधिकार छात्र परिषद् के कार्यकर्ताओं ने किया हर्ष व्यक्त - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 जनवरी 2016

जन अधिकार छात्र परिषद् के कार्यकर्ताओं ने किया हर्ष व्यक्त

जन अधिकार पार्टी (लो.) के संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को समस्तीपुर रेल मंडल
की संयुक्त संसदीय समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किये जाने पर जन अधिकार छात्र परिषद् के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुये क्षेत्र की जनता, छात्र, युवाओं की ओर से उन्हें बधाई दी है. छात्र परिषद् के नेता श्रीकांत राय ने कहा कि बिहार रेल परियोजनाओं को लेकर सदैव उपेक्षित रहा है लेकिन अब सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधित्व से यहाँ के आम आवाम की उम्मीद फिर से जग गयी है. बिहारवासियों को विश्वास है कि सांसद पप्पू यादव अपने दायित्वों का निर्वाह पूर्ण क्षमता के साथ करेंगे. बधाई देने वालों मे छात्र परिषद् के प्रदेश महासचिव सूरज चौरसिया, दीपक यादव,आशीष कुमार, मो. रफीक, अनुज, नीतीश यदुवंशी, मिथिलेश,हिमांशू शेखर,मुकेश रंजन, नीरज कुमार, प्रियांशू अन्य शामिल थे.

Post Bottom Ad

Pages