बिना हैलमेट के गाड़ी ना चलाना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 जनवरी 2016

बिना हैलमेट के गाड़ी ना चलाना

शनिवार को शंकरपुरमें इप्टा एवं प्राइवेट स्कूल्क एसोसिएशन के सयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा पर आयोजित नुक्कड नाटक “सबसे अच्छा अपनी सुरक्षा” की प्रस्तुति कीगई. जिसको स्थानीय लोगों ने काफी सराहा. मौके पर उपस्थित लोगों ने कलाकारों का उत्साह सातों आसमान पर पहुंचा दिया. ज्ञात हो कि मधेपुरा मे आम लोगों के लिए मॉडल एसपी बनते जा रहे पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देशन में मधेपुरा के प्राइवेट स्कूल्क एसोसिएशन और इप्टा के  तत्वावधान में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में जाकर नुक्कड नाटक कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रस्तुति पर बीडीओ शंकरपुर  ने कहा कि नाटक में स्थानीय भाषा शैली और हावभाव के कारण लोगों में हेलमेट पहनने और सड़क पर सावधानी बरतने की धारणा बढी है. शंकरपुर के थाना अध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि प्रस्तुति काफी शानदार है लेकिन इसमे अगर अभिभावकों अपने  बच्चो को सड़क अचानक दौर कर  पार करने पर अगर रोग अगाया जा तो इससे भी सड़क दुर्घटना पर रोक लगाया जा सकता है. नाटक देख रहे स्थानीय लोगों ने कहा की हम “हेलमेट लगाय लs जिंदगी बचाय लs ",बिना हैलमेट के गाड़ी ना चलाना, नहीं तो बात में परेगा पचताना"  गीत से काफी प्रभावित हैं और आज से हम परण लेते है की बिना हेलमेट केगाड़ी पर नहीं चलेगें.नाटक में सुभाष चंद्र, सुनीत साना, नीरज कुमार, अंजली कुमारी, सत्यम कुमार, आशीष कुमार, रितेश मोहन झा, प्राइवेट स्कूल्क एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार, पत्रकार ईश्वर चंद्र भगत आदि मौजूद थे.  

Post Bottom Ad

Pages