गणतंत्र दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 जनवरी 2016

गणतंत्र दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास



रविवार को गणतंत्र दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास बीएन मंडल स्टेडियम में किया गया. स्टेडियम में मुख्य समारोह को लेकर जहां परेड और सलामी का पूर्वाभ्यास पुलिस, एनसीसी और स्काउट के जवान कर रहे हैं. वहीं विश्वविद्यालय और कॉलेजों में एनसीसी के कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रभात फेरी का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है. नौ बजे होगा झंडोत्तोलन इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह उर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव नौ बजे पूर्वाहन में झंडोत्तोलन करेंगे. जबकि भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में कुलपति डा. विनोद कुमार 9:30 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. इस अवसर पर दोपहर दो बजे स्टेडियम मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता और शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक स्टेडियम मैदान में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है. कार्यक्रम को लेकर कला भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शन इप्टा, स्वर शोभिता संगीत महाविद्यालय समेत कई अन्य संस्थाओं से जुड़े कलाकार भी अपनी-अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए इकठ्ठा थे.
हालांकि रिकॉर्ड तोड़ ठंढ को देखते हुए कई लोगों की सलाह थी कि निजी स्कूलों की पैरेड से छोटे बच्चों को मुक्त कर दिया जाय तो बेहतर होगा, क्योंकि बच्चे अत्यधिक ठंढ से प्रभावित होकर बीमार पड़ सकते हैं. जानकारी दी गई कि संध्यां में बी. एन. मंडल स्टेडियम में जिला प्रशासन के द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए भी विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं की तैयारी चल रही है.कार्यक्रम जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल भाग लेगें जिसको लेकर रविवार को कला भवन में स्कूली बच्चों एवं स्थानों के बच्चो का ऑडिशन लिया गया. जिसमें चयनित बच्चे अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें.

Post Bottom Ad

Pages