बीएनएमयू में बहाल पांच गेस्ट फैकल्टी की सेवा समाप्त - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 मार्च 2020

बीएनएमयू में बहाल पांच गेस्ट फैकल्टी की सेवा समाप्त


मनीष कुमार
मधेपुरा
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में विभिन्न कॉलेजों में बहाल गेस्ट फैकल्टी में से उर्दू विषय के 5 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद ने कुलपति के निर्देश पर इन शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी।

विश्वविद्यालय ने बीपीएससी से असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होने व रेशनलाइजेशन के तहत पदों की संख्या में कमी हाेने का आधार बनाकर इनकी सेवा समाप्त की है। इन गेस्ट फैकल्टी की बहाली 2019 में हुई थी। जब बीपीएससी से संबंधित विषय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति हुई तो इन पांचों गेस्ट फैकल्टी को कार्यमुक्त कर दिया गया। 

पांच गेस्ट फैकल्टी की समाप्त हुई सेवा 

बीएनएमयू क्षेत्राधीन अस्थायी रूप से अनुबंधित उर्दू विषय के जिन 5 शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है, उसमें केपी कॉलेज मुरलीगंज के डॉ. मो. नसीम, एमएलटी कॉलेज सहरसा के मो. रिजवानुर रहमान, एचएस कॉलेज उदाकिशुनगंज के नुरेजिगर अंसारी, एचपीएस कॉलेज निर्मली के डॉ. हसन परवीन, एसएनएसआरकेएस कॉलेज सहरसा बीबी शौकत आरा के नाम शामिल हैं। 

ये भी पढ़े : औचक निरीक्षण में गायब मिले पीजी विभाग के कई शिक्षक, होगी कार्रवाई

बीपीएससी से मिले 5 असिस्टेंट प्रोफेसर 
बीएनएमयू ने बीपीएससी से अनुशंसित उर्दू विषय के 5 असिस्टेंट प्रोफेसरों को विभिन्न कॉलेजों में योगदान करने की अधिसूचना जारी कर दी है। कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना में यासमीन राशिदी को टीपी कॉलेज मधेपुरा, साजिद अख्तर को केपी कॉलेज मुरलीगंज, सरवर मढ़ी को एचएस कॉलेज उदाकिशुनगंज, अब्दुल मतीन को एचपीएस कॉलेज निर्मली व निजामुद्दीन अहमद को बीएनएमवी कॉलेज मधेपुरा में एक पखवाड़ा के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया है। सभी नवनियुक्त प्राध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि योगदान के समय संबंधित दस्तावेज का स्व अभिप्रमाणित प्रति संबंधित महाविद्यालय या विभाग में जमा करें।   





Post Bottom Ad

Pages