विवि के बीएड-एमएड विभाग को सुदृढ़ करने की कवायद शुरू - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 अप्रैल 2020

विवि के बीएड-एमएड विभाग को सुदृढ़ करने की कवायद शुरू


मधेपुरा : बीएनएमयू के बी. एड.-एम. एड. संचालन समिति की बैठक कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि बी. एड.-एम. एड. विभाग को सुसज्जित किया जाए। साथ ही दोनों विभागों के सुचारू रूप से संचालित किया जाए। दोनों विभागों में एनसीईटी की अद्यतन नियमावली के आलोक में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली, वित्तीय परामर्शी सुरेशचंद्र दास, कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद, महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान) डॉ. उदयकृष्ण, शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. नरेश कुमार, एम. एड. के विभागाध्यक्ष डॉ. बुद्धप्रिय उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages