सीबीआई जांच के लिए पप्पू यादव ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 जून 2020

सीबीआई जांच के लिए पप्पू यादव ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

पटना: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिठ्ठी लिखी है. जिसमें सुशांत के मौत की सीबीआई जांच की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि, "देश ने अपना होनहार बेटा खोया हैं.

यदि सुशांत को न्याय नहीं मिला तो हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे." सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हत्या करार देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि, "आत्महत्या के जो दो लक्षण होते है - मुंह से जीभ का बाहर निकलना और गर्दन की हड्डी का टूटना. ये दोनों सुशांत सिंह राजपूत में नहीं पाए गए है. इसकी अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए ताकि फिर कोई सुशांत अपनी जान न गवाएं."


पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं एक प्लांड मर्डर हैं. करण जौहर सुशांत को टॉर्चर कर रहे थे. इसके अलावा सलमान खान, यशराज फिल्मस्, साजिद नाडियाडवाला, टी सीरीज, धर्मा प्रोडक्शन ने उन्हें बैन कर दिया था. सुशांत सिंह राजपूत द्वारा अनुराग कश्यप की फ़िल्म करने से इंकार करने के बाद से ही उनको शक था कि फ़िल्म इंडस्ट्री में उनके जीवन को खतरा है.

इसके बाद करण जौहर ने फिल्म ड्राइव को सिनेमाघरों में न रीलिज करके इसे नेटफ्लिक्स पर रीलिज किया. फ़िल्म बेफिक्रे के लिए पहले सुशांत का चयन किया गया था लेकिन बाद में उनसे फ़िल्म छीन ली गई. संजय लीला भंसाली की फ़िल्म रामलीला में आदित्य चोपड़ा के कहने पर सुशांत से फ़िल्म छीन ली गई. इस तरह तीन-चार महीनों में सुशांत सिंह राजपूत से छः फ़िल्मे साइन करने के बाद छीन ली गई थी.

यह सबकुछ एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया." आगे जाप अध्यक्ष ने कहा कि, "भाजपा किसी दलित या अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सदस्य को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें. चिराग पासवान एक शिक्षित और युवा नेता है. उन्हें एनडीए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें तो हम उनका समर्थन करेंगे."
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages