डेस्क : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार से बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब बिहार में 16 से 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
नीतीश सरकार ने मंगलवार को यह फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया है। बिहार में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण को लेकर सरकार ने सूबे में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों के रिकार्ड में देखा जाए तो भारी संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
सीएम आवास से लेकर डिप्टी सीएम के आवास तक कोरोना ने दस्तक दे दिया है। इतना ही नहीं बीजेपी के 75 नेता और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गए हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फिर से लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य पर रोक नहीं होगी, बाकी सभी सेक्टर में पहले की तरह लॉकडाउन रहेगा।
#BiharFightsCorona— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) July 13, 2020
Update of the day.
➡️ 1116 more #COVID19 +ve cases in Bihar taking the total to 17421.
➡️ No.of recovered cases till now is 11953.
The break up is as follows. #BiharHealthDept pic.twitter.com/CpMnCgLOCt
आपको बता दें कि विगत 48 घंटे में कुल 9129 सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कुल 12364 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 4922 है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 70.97 है।
इनपुट - फर्स्ट बिहार










