मधेपुरा: बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा पास कर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विषय के व्याख्याता पद के लिए मनीष कुमार ने चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है.
मनीष कुमार शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद पर दुर्गा सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखासन मनहरा में पदस्थापित हैं. मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में बीपी मंडल इंदौर स्टेडियम में मनीष की इस उपलब्धि पर मधेपुरा जिला कबड्डी संघ सचिव अरुण कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
आयोजन में मनीष को स्मृति चिन्ह भेंट कर फूलमाला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया. सचिव श्री कुमार ने कहा कि मनीष जिस समय शुरुआत में कबड्डी खेलने आए तो उसी समय से वे प्रतिभावान थे. मनीष कुमार ने मधेपुरा खेल जगत में एक नई लकीर खींचने कर खेलजगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
जिले के प्रथम खिलाड़ी हैं मनीष जिन्होंने खेल के क्षेत्र से शारीरिक शिक्षक ट्रेनिंग कॉलेज के व्याख्याता पद पर आसीन हुए हैं. खिलाड़ियों को मनीष से सीख लेने की जरूरत है. वे वर्तमान में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ रेफरी बोर्ड चेयरमैन में हैं. मनीष ने कहा कि उन्हें बचपन से ही कबड्डी खेलने का काफी शौक था और उन्होंने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व भी राष्ट्रीय स्तर पर किया है.
मौके पर मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, शारीरिक शिक्षक रितेश रंजन, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार, शल्टु कुमार, कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी रूपेश कुमार, अमित कुमार, सौरभ कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










