मधेपुरा: सूबे में अपराधियों की बल्ले बल्ले है. बिहार के किसी न किसी जिले में रोज हत्या, लूट, चोरी, डकैती जैसे संगीन अपराध होते हैं. जी हाँ ताजा सदर थाना क्षेत्र के भर्राही ओपी का है. जहां नकाबपोश बदमाशों ने पहले प्रहरी को बंधक बनाया फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
भर्राही- मधुबन के बीच स्थित नल जल योजना प्लांट पर बुधवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने नगदी सहित लाखों रुपये का सामान लूट लिया. बदमाश संवेदक की तलाश कर रहे थे. घटना को लेकर संवेदक दिलीप कुमार ने भर्राही ओपी में आवेदन दिया है.
उन्होंने कहा कि करीब साढ़े 12 बजे रात में करीब दो दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने प्लांट पर धावा बोला और रात्रि प्रहरी को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की. बदमाश ने प्लाट के स्टोर का ताला तोड़कर लाखों का सामान और एक लाख नकद लूट लिया. घटना की पुलिस को जानकारी देने पर जान मारने की धमकी भी दी.
ओपी प्रभारी विजय शंकर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है. घटना की जांच की जा रही है.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....