उल्लास और उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 अगस्त 2020

उल्लास और उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

सिमराही: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सिमराही राघोपुर के कार्यकर्ताओ ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यालय परिसर सिमराही में नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं नगर मंत्री अरुण जयसवाल ने संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया. झंडोतोलन के बाद अभाविप सिमराही राघोपुर के पुरानी इकाई को भंग कर नई इकाई की घोषणा की गई.

नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने पुरानी इकाई को भंग किया ततपश्चात नगर मंत्री अरुण जयसवाल ने अपने एक साल के कार्यकाल के कार्यों को कार्यकर्ता के समझ रखा. मौके पर मुख्य अतिथि विभाग संयोजक शिवजी कुमार, विश्वविद्यालय संयोजक भवेश झा ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के बारे में विस्तृत से बताया. मंच का संचालन पूर्व नगर मंत्री सह मंडल विश्वविद्यालय सोशल मीडिया संयोजक अरुण जयसवाल ने किया.

ततपश्चात विभाग संयोजक शिवजी कुमार ने नई इकाई का घोषणा किया जिसमें नगर अध्यक्ष प्रा. अभिषेक कुमार, नगर मंत्री सुमन कुमार गुप्ता, नगर सह मंत्री अंकित पांडे, आकाश कुमार, फूलचंद कुमारी, कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश कुमार, सह कार्यालय मंत्री मनीष चौधरी, एसएफएस प्रमुख मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार, राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजक अर्पणा सिंह, एसएफडी प्रमुख रिकेश झा, मीडिया/सोशल मीडिया संयोजक अमन कुमार, नगर कार्यकारणी सदस्य अरुण जयसवाल, धर्मेंद्र कुमार, मोहित जयसवाल, नीतीश राय, रौशन कुमार, आशीष कुमार, संतोष कुमार, सोमू कुमार शामिल है.

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रो. रामकुमार कर्ण, सोनू पोद्दार, राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक मयंक वर्मा, जिला एसएफएस संयोजक शंकर कुमार, सत्यनारायण कुमार, मोनू कर्ण, आयुष वर्मा, दीपक कुमार, शुभम कुमार, दिलीप कुमार, आर्यन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages