बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं लोग, संक्रमण का बढ़ा खतरा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 नवंबर 2020

बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं लोग, संक्रमण का बढ़ा खतरा

मधेपुरा: बिना मास्क के घूमने वालों पर पुलिस का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. बाजार हो या शहर के मुख्य चौराहों समेत सभी जगह बिना मास्क घूमने वाले लोगों के पुलिस चालान काट रही है. दुकानों में जहां असावधानी बढ़ गई है. वहीं लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे है. बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं. शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है. 

पुलिस ने भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की कमान संभाल ली है. पुलिस बाजारों व प्रमुख चौराहों पर बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगों को चालान काट रही है. वहीं कई दुकानदारों को मास्क लगाकर बैठने, सैनिटाइजर दुकान पर रखने की अपील की थी, लेकिन दुकानदार भी सभी नियम कायदे भूल गए है. प्रशासनिक अधिकारी सरकारी कार्यालयों में भी कोविड डेस्क व अन्य गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश भी दे रहे है.  
इसके बाद भी लापरवाही बढ़ती जा रही है. बस, ऑटो, रिक्शा पर लोगा बिना सावधानी बरते यात्रा कर रहे हैं. ऐसे में स्थिति खराब होने वाली है. जिले में अब तक दो लाख 72 हजार 925 संदिग्ध का कोरोना जांच हो चुका है. इसमें 4,590 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया. इलाज के बाद 4,351 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं. जबकि 17 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई. शेष का इलाज चल रहा है. 

बाजारों में नहीं बरती जा रही सावधानी मास्क नहीं पहनने वाले के खिलाफ अभियान चलाया गया है. करीब पांच सौ से अधिक लोगों को जुर्माना भी लगाया गया है. लेकिन फिर भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे. बाजार में बिना मास्क के लोग घूमते हैं. ऐसा लग रहा है कि लोगों के बीच कोरोना का डर खत्म हो गया है. दुकानदार भी लापरवाही बरत रहे हैं. जबकि प्रशासन ने घोषणा किया है कि बिना मास्क वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी. दुकान सील भी की जा सकती है.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages