यूट्यूब पर धमाल मचा रहा बिपत बिहारी का नया गाना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 अप्रैल 2021

यूट्यूब पर धमाल मचा रहा बिपत बिहारी का नया गाना

मधेपुरा: भोजपुरी फिल्म हो या फिर म्यूजिक वीडियो, इसकी भाषा कुछ ऐसी है जो लोगों के दिलों में घर कर जाती है और बार-बार गाने को गुनगुनाने के लिए मजबूर कर देती है. कुछ दिन पहले रिलीज हुए गाने ने यूट्यूब पर अब काफी धमाल मचाते हुए नजर आ रहा है. भले ही शहरों में अंग्रेजी, पंजाबी और बॉलीवुड गानों का क्रेज ज्यादा दिखता हो, लेकिन जब यूपी, बिहार, एमपी, झारखंड राज्यों के छोटे शहरों और गांवों में भोजपुरी गाने बजते हैं तो लोग झूमना शुरू कर देते हैं. 
"कइले बानी वीडियो कॉल" गाना साल हिट भोजपुरी गानों में से एक गिना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बिपत बिहारी का गाया हुआ गाना "कइले बानी वीडियो कॉल" महज तीन दिनों में  यूट्यूब पर 27 हज़ार लोग देख चुके हैं. इस गाने ने ऐसा धमाल मचाया है कि हर कोई इस गाने को सुनकर घर से बाहर रह रहे पिया की याद दिला दी है. अब सबसे खास बात यह है कि यूट्यूब पर यह गाना सुनकर लोग भावुक हो जाते हैं.

गांव घर की महिलाएं तुरंत बाहर रहे अपने पिया परदेसी को फोन लगाकर सारी आपबीती बताने को विवश हो जाती है. इस गाने को राजेश प्रसाद ने शब्द एवं शंकर सिंह ने संगीत देकर सजाया है. जब कि वीडियो के निर्देशक रवि पंडित है. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages