बिजली की समस्या पर भड़का गुस्सा, किया प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 जून 2021

बिजली की समस्या पर भड़का गुस्सा, किया प्रदर्शन

मधेपुरा: जिला मुख्यालय के विद्यापुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 18 एसबीआई रोड ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी होने के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी की वजह से इस बढ़ती गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विभाग को लिखित आवेदन देने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई. अधिक उपभोक्ताओं के रहने बाद भी कम केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है. लेकिन हर बार विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, पर कार्यवाई कुछ भी नहीं होती है.  
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस ट्रांसफार्मर को दुरुस्त नहीं किया जाएगा तो हम लोग विद्युत विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे. वहीं इस मामले में विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गड़बड़ी की सूचना मिलते ही मौके पर मैकेनिक को भेजकर समस्या का समाधान कर दिया गया है. पुराना ट्रांसफार्मर ठीक था कुछ तकनीकी कारणों के चलते बिज़ली सप्लाई नहीं दे रहा था. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages