मुरलीगंज: मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड में भेलाही गाँव के पास सोमवार को अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से निचे पढ़ाई पेड़ से टकराए. कार में सवार दो युवक और तीन युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क पर आने जाने वाले कोई भी राहगीर घायलों को कार से बाहर निकालने की जहमत नही उठाई. लेकिन आसपास के खेतों में काम कर रही महिला व पुरुषो ने मिलकर सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर टेम्पो से लेकर सीएचसी पहुंचाया. जहाँ ड्यूटी पर तैनात डाॅ राजेश कुमार और डाॅ सुनिता कुमारी के देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया. सभी घायलों की हालत गंभीर देख रेफर किया गया. लेकिन एम्बुलेंस नही रहने के कारण नीजी वाहनो से हायर सेन्टर ले जाया गया.
बताया गया कि कार सवार युवक और लड़की बर्थ-डे पार्टी में गयी थी. वापस लौटने के क्रम में भेलाही वार्ड 11 के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हालांकि घायलों के परिजन को कुछ भी पता नही है कि ये सभी कहां गए थे. दुर्घटनाग्रस्त कार में लड़की की दो स्कूली बैग थे. जिसमें किताब, काॅपी कलम थी. घायलों में नगर पंचायत के पंचगछिया वार्ड 14 निवासी रंधीर कुमार की पुत्री सोनाक्षी कुमारी 16 वर्ष, नपं वार्ड 13 झील चौक के शैलेस साह की पुत्री पूजा कुमारी 14 वर्ष, मिड्ल चौक वार्ड नौ अनमोल यादव की पुत्री अंजली कुमारी 18 वर्ष, नपं वार्ड 2 के प्रेमशंकर साह के पुत्र दीपक कुमार साह 28 वर्ष और नपं वार्ड 14 के दिनेश साह के पुत्र दिलखुश कुमार 20 वर्ष है.
ये सभी दीपक कुमार साह के अल्टो बीआर 11 ए क्यू 0238 कार से मुरलीगंज की तरफ आ रहे थे. इसी बीच कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घायलों की स्थिति काफी नाजुक होने के कारण कुछ भी बोलने की स्थिति में नही थे. जानकारी मिलते हीं सभी घायलों के परिजन पहुंच गए थे. सीएचसी में कुछ देर तक गमगीन माहौल बना रहा. दीपक के पिता प्रेमशंकर साह ने बताया कि कार को वाशिंग कराने के नाम पर बाहर ले गया था. सूचना मिलते हीं दुर्घटनाग्रस्त कार के पास चोकिदार तैनात कर दिया गया है.
(रिपोर्ट:- चिराग कुमार शाह)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








