आग लगने से घर जलकर राख, हजारों का नुकसान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 दिसंबर 2021

आग लगने से घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

घैलाढ़: प्रखंड स्थित अर्राहा महुआ दिघरा पिपराही वार्ड नंबर 06 में मंगलवार की शाम अचानक आग लगने से सज्जन मंडल का घर जलकर खाक हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सज्जन मंडल की पत्नी ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी. इसी बीच अचानक पुआल में आग की लपटें उड़ते देखा. थोड़ी ही देर में घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया.  
आगलगी से सज्जन मंडल के घर में रखा लगभग 4 क्विंटल धान, 10 हजार रुपए नकद एवं सोने एवं चांदी के कुछ गहने भी जलकर खाक हो गए. वही आगलगी की जानकारी मिलते ही अर्राहा, महुआ, दिघरा, पिपराही के मुखिया प्रेमजीत कुमार अग्नि प्रीत परिवार से मिलकर मामले की जानकारी ली और भरोसा दिलाया अगर इस तरह की कोई सरकारी लाभ होगा तो अवश्य दिलाने का प्रयास करूंगा. 
(रिपोर्ट:- रामानन्द कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages