देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 दिसंबर 2021

देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

छातापुर: थाना पुलिस ने बिशेष छापेमारी अभियान चलाकर भागवतपुर वार्ड नंबर 8 से एक लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त कंचन देवी पति बद्री मुखिया को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि शराब कारोबारियों पर नकेल कसने को लेकर प्रशासन काफी सजग है. जिसको लेकर नित्य छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीती रात भी बिशेष छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने उक्त महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया है.  
बताया कि सहायक अवर निरीक्षक चद्रशेखर सिंह के बयान पर उक्त मामलें का केस दर्ज किया गया है. बताया कि जिसको लेकर थाना कांड संख्या 449/21 दर्ज किया गया है. बताया कि छापेमारी के इस अभियान में पीएसआई प्रियंका कुमारी चौहान तथा रमेश कुमार शामिल थे. 
(रिपोर्ट:- सोनू कुमार भगत) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages