पत्रकार संघ के द्वारा वर्चुअल बैठक कर पुनर्गठन पर किया विचार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 जनवरी 2022

पत्रकार संघ के द्वारा वर्चुअल बैठक कर पुनर्गठन पर किया विचार

मुरलीगंज: मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार की रात्री मुरलीगंज पत्रकार संघ के द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार भगत ने किया. इस अवसर पर उन्होंने संघ के सदस्यों समेत प्रखंड व जिले वासियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए दिवगंत पत्रकार विनोद कुमार उर्फ राजा बाबु एवं पिंटू भगत को याद किया. वहीं मीटिंग के दौरान आगामी 16 जनवरी यानी रविवार को पत्रकार संघ के होने वाले पुनर्गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया.  
जिस पर मीटिंग मे शामिल सभी पत्रकारो ने सहमति जताई एवं निर्णय लिया गया कि संघ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों को 1 दिन पूर्व ही सूचना दे दी जाएगी. सर्वसम्मति से 16 जनवरी 2022 को सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में पत्रकार संघ मुरलीगंज का पुनर्गठन होना सुनिश्चित किया गया. वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुरलीगंज के संवाददाता रमन कुमार, आदर्श कुमार, शुभकरण कुमार, मिथिलेश कुमार, बंटी कुमार, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, मुकेश मनी, संतोष सौरभ, रिप्पू वर्मा, चंचल कुमार, चिराग अग्रवाल समेत सभी पत्रकार मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- चिराग कुमार शाह) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages