क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें लीग मैच का हुआ आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 जनवरी 2022

क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें लीग मैच का हुआ आयोजन

मधेपुरा: सदर प्रखंड के सुखासन गो की ऐतिहासिक मैदान में आशीष सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां लीग मैच खेला गया जानकारी देते हुए सुखासन क्रिकेट क्लब के सदस्य एवं शहीद आशीष सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी जी डी बच्चन जी ने बताया कि आज आशीष सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां लीग मैच सुखासन और सुहथ के बीच खेला गया, जिसमें सुहथ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. 
सुखासन की टीम निर्धारित 20 ओवर में खेलते हुए 5 विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी सुहथ की टीम ने 17.5 ओवर में ही 158 रनों पर अपने सभी विकेट को खो दिया. इस तरह सुखासन की टीम ने इस लीग मैच को अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच आलोक सुखासन हुए. मैच में अम्पायर के रूप में आजम और मो. सज्जाद एवं थर्ड अम्पायर के रूप में श्री अमित झा थे, वहीं स्कोरर की भूमिका में मुन्ना मिश्रा एवं कमेन्टेटर के रूप में सावन सिंह, मुकुन्द और प्रशांत थे.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages