कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुए रौशन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 जुलाई 2022

कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुए रौशन

सहरसा: पटना के श्रीकृष्ण साइंस सेंटर में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आयोजित कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फेंस 4.0 में रौशन भगत को कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस कांफ्रेंस का आयोजन ख्वाब फाउंडेशन के द्वारा किया गया. यह सम्मान उन्हें संस्था के चेयरमैन मुन्ना कुमार ने प्रदान किया. यह सम्मान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने एवं मानवता की भावना को जीवंत रखने के उनके प्रयास के लिए प्रदान किया गया. बिहार के 38 जिलों में विभिन्न माध्यमों से मानव सेवा कर रहे सोशल वारियर को इस मंच पर सम्मानित किया गया. 


इस सम्मान के लिए सहरसा जिले से रौशन भगत का चयन संस्था के चैयरमेन के द्वारा किया गया था. बताते चलें कि रौशन भूखे बेबस लोगों की सेवा करने वाली संस्था रोटी बैंक- सहरसा के संस्थापक सदस्य हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा मानवता के हित में किये जा रहे कार्य में सक्रियता से शामिल होते हैं. इस सम्मान के लिए उन्होंने ख्वाब फाउंडेशन का शुक्रिया किया है. यह सम्मान उन्होंने मानवता की सेवा में सहभागिता निभाने वाले समस्त सहरसावासियों को समर्पित किया है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages