कामरेड कामेश्वर यादव का निधन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 दिसंबर 2022

कामरेड कामेश्वर यादव का निधन

मधेपुरा: कोसी प्रमंडल के चर्चित वामपंथी नेता व मधेपुरा में भाकपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व मुखिया कामेश्वर यादव का 95 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. पैतृक गांव खोपेती में उनके निधन की खबर सुनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं इलाके के लोगों में शोक की लहर छा गई है. वे कोशी प्रमंडल में भूमि आंदोलन के योद्धा एवं संघर्ष के प्रतीक थे. वे कई बार मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़े थे. उनके अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए. 

अंतिम संस्कार में राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, जयप्रकाश यादव, भाकपा नेता विद्याधर मुखिया, इंदु भूषण वर्मा, शैलेंद्र कुमार, उमाकांत सिंह, बीएनएमयू के पूर्व कुलसचिव प्रो. सचिंद्र महतो, रमण कुमार, मो. जहांगीर, पवन कुमार, उमेश यादव, पूर्व मुखिया बाल किशोर यादव, शंभू क्रांति, हर्षवर्धन सिंह राठौर, वीरेंद्र नारायण सिंह, अनिल भारती, रमेश कुमार शर्मा, प्रो. ललन मंडल, कृत्यानंद रजक, कृष्णा मुखर्जी, अरुण कुमार तांती, नंदकिशोर राम, दशरथ यादव, गणेश सुमन, सीताराम यादव, टूकेन्द्र यादव आदि शामिल रहे. 

वहीं भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर एवं जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा किउनके निधन से कोसी प्रमंडल में कम्युनिस्ट आंदोलन एवं सर्वहारा राजनीत को अपूरणीय क्षति हुई है. वे गरीबों के मसीहा, कर्म योगी एवं जन नेता थे. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages