लिटिल बर्ड्स स्कूल मनाया गया क्रिसमस दिवस - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 दिसंबर 2022

लिटिल बर्ड्स स्कूल मनाया गया क्रिसमस दिवस

मधेपुरा: जिला मुख्यालय डीबी रोड स्थित लिटिल बर्ड्स स्कूल परिसर में हर्षोल्लास के साथ जीसस क्राइस्ट के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर क्रिसमस दिवस मनाया गया. स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में बने क्रीप के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर ईसा मसीह को नमन किया. परियों की पोशाक में उपस्थित छोटी-छोटी बच्चियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा.

सांता क्लाउज ने सभी बच्चे को उपहार तथा टॉफियां बांट कर उनका मनोरंजन किया. विद्यालय के निदेशक नंदनी बरनवाल, उप प्रधानाचार्य मो. कासिम, महेश, माला, जोली, प्रीति, रुखसाना आदि ने सभी को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सत्य के रास्ते पर चलने का प्रेरणा देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की.
(रिपोर्ट:- भारतेंदु सिंघानिया) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages