मधेपुरा: शनिवार को गौशाला परिसर स्थित श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में पंडित योगेंद्र भारती योगरंग की अध्यक्षता में जिले के कलाकारों की बैठक आहूत की गई. जिसमें सर्वप्रथम कलाकार संघ, मधेपुरा का गठन किया गया. सर्वसम्मति से रोशन कुमार को अध्यक्ष, आलोक कुमार को उपाध्यक्ष, सुनीत साना को सचिव, संतोष राजा एवं गुलशन कुमार को संयुक्त सचिव, ओमानंद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया.
वहीं संरक्षक मंडल में पंडित रामस्वरूप प्रसाद यादव, पंडित योगेंद्र भारती योगरंग, मधुसूदन यादव, बाल्मीकि कुमार यादव, संजीव कुमार यादव एवं नारायण कुमार को शामिल किया गया है. जिसके उपरांत यह निर्णय लिया गया कि जिला अधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम बिहार में कला शिक्षकों की बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा.
अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि वर्ष 2011 में कला शिक्षकों की बहाली हुई थी. 11 साल बीत जाने के बाद आज तक कला शिक्षकों की बहाली नहीं हुई है. जिससे प्रशिक्षित कलाकार बेरोजगारी की जिंदगी जीने को विवश हैं. मौके पर चन्दन कुमार, रवि प्रकाश, कृपा सागर ओम जी, भवेश कुमार, लुकेश कुमार, नीतीश कुमार, हरीनंद मंडल, दीपक कुमार, भूषण कुमार, विकास कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









