विदाई समारोह में छात्रों ने की मस्ती - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 जनवरी 2023

विदाई समारोह में छात्रों ने की मस्ती

मधेपुरा: लिटिल बर्ड्स स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया. इसमें स्कूल प्रशासन की ओर से जूनियर छात्रों ने अपने सीनियरों को विदाई दी. मौके पर निदेशक नंदनी बरनवाल ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकता है. जीवन में प्रत्येक कार्य का एक समय होता है. यदि विद्यार्थी जीवन को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लगाया जाए तो कामयाबी मिलती है और यदि इस समय को मौज मस्ती में गंवा दिया जाए तो ऐसा नुकसान होता है. 

जिसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा इस लिए स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं. साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. विदाई पार्टी में छात्रों ने जमकर नृत्य किया और साथ स्कुल के शिक्षकों एवं सीनियर्स के प्रति अपने भावों को प्रकट किया. मौके पर मो. कासिम सर, भारतेंदु सर, माला कुमारी, रवि सर, सागर सर, गुड्डू सर, जॉली मिस, रुखसाना मिस, शैदा मिस सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages