नेताजी की जयंती से एक दिन पहले प्रतिमा स्थल पर हुई सफाई - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 जनवरी 2023

नेताजी की जयंती से एक दिन पहले प्रतिमा स्थल पर हुई सफाई

मधेपुरा: 127 साल पहले 23 जनवरी को एक बच्चे ने जन्म लिया, स्वतंत्रता सेनानी बना और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया जिसे आज भी याद किया जाता है. वे एक कर्मठ व्यक्ति थे जिन्होंने देश के युवाओं को एक साथ आने और स्वतंत्रता के लिए लड़ने का खुले तौर पर आह्वान किया. उन्होंने अपने विचारों और शिक्षाओं से भी लाखों लोगों को प्रेरित किया. और वो कोई और नहीं बल्कि सुभाष चंद्र बोस हैं. उनके योगदान का सम्मान करने के लिए हर साल 23 जनवरी को पूरा देश सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाता है. 

जयंती के पूर्व संध्या "माया" के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर बने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को साफ सफाई किया. ताकि अगले दिन यानी 23 जनवरी को धूमधाम से सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा सके. प्रतिमा सफाई अभियान में माया के अध्यक्ष राहुल यादव, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार, सुधांशु कुमार, छात्र नेता निशांत यादव, सोनू कुमार, संतोष कुमार राज सहित अन्य लोग शामिल थे. 
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages