केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर चलाया गया जनसंपर्क अभियान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 जून 2023

केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

मधेपुरा: भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल के संपन्न होने पर पूरे देश में नौ साल बेमिसाल महा-जन संपर्क अभियान के रूप में मना रही है. इस अभियान में रविवार को वरिष्ट नेता गुलजार कुमार बंटी ने जिला मुख्यालय में आत्मनिर्भर महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें केंद्र की मोदी सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी.  उन्होंने महिलाओं को भाजपा की रीति नीति के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा और आमजन के हितों में कार्य कर रही है. उन्होंने कहा यह सरकार गरीबों के लिए समर्पित है. गरीबों के लिए कई लाभकारी योजनाएं लेकर आई है, जिसमें महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए मुद्रा लोन, किसान पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, हल घर नल, सहित तमाम योजनाए हैं, जिसने आम आदमी के जीवन में बदलाव किया है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही है योजनाओं को आम जनमानस को लाभ उठाना चाहिए. 
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages