परीक्षा फॉर्म से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 मई 2024

परीक्षा फॉर्म से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर

मधेपुरा: भूपेंद्र मंडल विश्वविद्यालय में एक बार फिर परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रहे छात्राओं के लिए नई की जारी की है. बता दें कि  परीक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर के स्नातक द्वितीय खंड व तृतीय खंड परीक्षा 2024 का परीक्षा फॉर्म यूआइएमएस पोर्टल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भरने की तिथि तीन मई तक थी. इस बाबत परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि विलंब शुल्क के साथ स्नातक द्वितीय खंड व तृतीय खंड परीक्षा 2024 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 14 मई से 16 मई तक है. संबंधित छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में अतिरिक्त विलंब शुल्क पांच सौ रुपये के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा फॉर्म भरने संबंधी जानकारी यूआइएमएस पोर्टल पर दी गयी है. 
(रिपोर्ट:- मनीष कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages