10 को होगा सामाजिक एवं सांस्कृतिक शिखर सम्मेलन का आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 अक्टूबर 2024

10 को होगा सामाजिक एवं सांस्कृतिक शिखर सम्मेलन का आयोजन

पटना: आगामी 10 नवंबर को स्वर्णिम मिथिला संस्थान के द्वारा ग्लोबल, बिहार वाणिज्य, समुद्री, सामाजिक एवं सांस्कृतिक शिखर सम्मेलन 2024 का पटना में भव्य आयोजन होने जा रहा है. यह समाज के समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मिथिला कला, सांस्कृतिक धरोहर, स्वास्थ्य, शिक्षा और ध्यान जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित एनजीओ है. परंपराओं के नवीनीकरण और इतिहास की समृद्धि को नई ऊँचाइयों तक ले जाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है. इस भव्य आयोजन के जरिये समाज के उत्थान की इस अनोखी यात्रा के साथ - साथ आत्म-खोज, स्वास्थ्य, और आध्यात्मिक जागरूकता की झलक के साथ मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर का एक नया अनुभव मिलेगा. 

संस्थान का उद्देश्य समाज में सुंदरता, परंपरा और प्रगति के आदर्शों को एक साथ लाना है. इस आयोजन से बिहार और देश के स्वर्णिम भविष्य की दिशा में एक कदम अग्रसर होगा. इस कार्यक्रम में बिहार वाणिज्य और समुद्री जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा. इस सम्मान का मुख्य उद्देश्य लोगों की प्रतिभा का सम्मान है जिससे आने वाली पीढ़ी के साथ - साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे लोगों को प्रेरणा मिल सके. इस कार्यक्रम का आयोजन भी सामाजिक गतिविधियों में दिलचस्पी रख रहे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहे लोगों के द्वारा ही किया जा रहा है. इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षाविद, अधिवक्ता, कैप्टन आदि शामिल है. आयोजक आर के झा, संजय सिंह ठाकुर, अभिनव नारायण झा, प्रकाश कुमार, मिनाक्षी ठाकुर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने की अपील की है.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages