मधेपुरा: चल रहे राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 17 बालक कबड्डी प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को प्री क्वार्टर मैच खेले गये. प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एकलव्य सेंटर ने कटिहार को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया. एकलव्य सेन्टर 64 अंक हासिल किया. जबकि कटिहार 18 अंक पर ही सिमट गया. दूसरे मैच में बक्सर और दरभंगा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. खेल में बक्सर ने 35 अंक हासिल किया जबकि दरभंगा ने 31 अंक हासिल किया. मात्र चार अंक के अंतर से बक्सर जीता. तीसरे मैच में गया 39 अंक और पूर्वी चम्पारण 36 अंक हासिल कर खेल को यादगार बनाया. कैमूर ने 48 अंक प्राप्त कर अरवल को 33 अंक पर समेट दिया. एक अन्य मुकाबले में सारण की टीम ने मुजफ्फरपुर को हराया. सारण 53 और मुजफ्फरपुर 29 अंक प्राप्त किया. जबकि मधेपुरा की जीत का सिलसिला जारी रहा. मधेपुरा ने 40 अंक अर्जित किया, जबकि वैशाली की टीम ने मात्र 24 अंक अर्जित कर पाए.
वहीं भागलपुर ने सुपौल को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. भागलपुर 51 अंक प्राप्त किया जबकि सुपौल 21 अंक ही बटोर सके. नवादा और पटना के बीच हुए मुकाबले में पटना ने नवादा को हराया. पटना 64 अंक और नवादा 26 अंक हासिल किया. प्रतियोगिता के संयोजक अरुण कुमार ने बताया राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल आज होगा. मधेपुरा में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार शनिवार को मैच देखने पहुंचे. उन्होंने दूसरी पाली के खेल का शुभारंभ किया. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि खेल अनुशासन का बड़ा महत्व है. मधेपुरा में सफलता पूर्वकराज्य स्तरीय खेल का आयोजन किया जा रहा है. यह अच्छी बात है. उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर करने की शुभकामना दी.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....