दूसरी बार बने छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 अक्टूबर 2024

दूसरी बार बने छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष

मधेपुरा: बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यू. के प्रदेश प्रभारी प्रो. डॉ. बीरेन्द्र नारायण यादव जी एवं छात्र जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधे श्याम जी प्रदेश ने संगठन को सशक्त, मजबूत एवं धारदार बनाने के सभी विश्वविद्यालयों में अध्यक्ष का मनोनयन किया है एवं पत्र भी जारी किया है. इसी कड़ी में निखिल सिंह यादव को छात्र जदयू बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है. निखिल सिंह यादव इससे पहले छात्र जदयू के जिला मीडिया प्रभारी एवं छात्र जदयू के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष रह चुके हैं. निखिल यादव छात्र हित में हमेशा अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं, छात्रों की कोई भी समस्या को विश्वविद्यालय के वरीय अधिकारियों तक तक्षण पहुँचाकर समाधान कराते हैं. अपनी मेहनत व संघर्ष के बल पर यहां तक पहुँचे है. इन्होंने मनोनयन पर मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सह मधेपुरा जिला अध्यक्ष एवं छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी, छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है. निखिल सिंह यादव ने कहा कि जिस उम्मीद से मुझे बीएन मंडल विश्वविद्यालय का पुनः दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है, उस पर मैं हर पल खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा. छात्र जदयू संगठन और मजबूत करूंगा एवं छात्रहित में मजबूती से संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया एवं उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को छात्रों के बीच पहुंचाने का कार्य करेंगे. 


निखिल सिंह यादव के विश्वविद्यालय अध्यक्ष बनने पर जदयू मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री रत्नेश सादा, आलम नगर विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मेहसी विधायक गुजेश्वर शाह, बिहारीगंज विधानसभा विधायक, निरंजन मेहता, पूर्व मंत्री सह मधेपुरा जिला अध्यक्ष, रमेश ऋषिदेव, बाल बिहार संरक्षण आयोग चेयरमैन अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल मंडल, पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यकारी सदस्य अरुण कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष सह पिपरा विधानसभा प्रभारी बिजेंद्र नारायण यादव, बी.बी. प्रभाकर, प्रदेश  कार्यकारी सदस्य सत्यजीत यादव, अशोक कुमार चौधरी, जिला परिषद प्रतिनिधि अमर यादव, युगल पटेल, युवा मधेपुरा जिला अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता, युवा सुपौल जिला अध्यक्ष प्रियंका यादव, सहरसा युवा जिला अध्यक्ष विनय यादव, युवा जदयू नेता राजेश रमन, छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी आदरणीय प्रो. डॉ. बिजेंद्र नारायण यादव, छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधे श्याम, मधेपुरा निवर्तमान जिला अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल छात्र जदयू सुपौल निवर्तमान जिलाअध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरब बंटी, छात्र जिलाध्यक्ष सहरसा गौरव बंटी, अभिषेक प्रताप सिंह, मोनिका झा अभिनव कुमार झा, शिवम कुमार ,कोमल कुमार, सुभाष यादव, सनोज कुमार जदयू नेता आदि ने धन्यवाद दिया. जदयू नेता आदि ने छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages