पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व उद्योग मंत्री - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 अक्टूबर 2024

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व उद्योग मंत्री

मधेपुरा: बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री एवं सदर विधायक रह चुके राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजो बाबू शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मधेपुरा कॉलेज के समीप राजेंद्र सुबोध परिसर में किया गया. इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सदर एसडीएम संतोष कुमार, एएसपी प्रवेन्द्र भारती, सीओ केशिका झा, सदर थानध्यक्ष विमलेंदु कुमार सहित पुलिस गारद ने तिरंगा ओढ़ाकर सम्मान दिया. अंत्येष्टि स्थल पर पहुंची पुलिस गारद ने हवाई फायरिंग कर पूर्व मंत्री की सलामी दी. उनके पुत्र पुलिस उपाधीक्षक बिहार सरकार मनोज कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी. शनिवार की सुबह 12 बजे राजो बाबू के पार्थिव शरीर को लेकर अंतिम यात्रा शुरू की गई. वार्ड 9 आजाद नगर से पानी टंकी चौक होते हुए कॉलेज चौक, कलेक्ट्रेट, जयपालपट्टी चौक, कर्पूरी चौक यात्रा पहुंची. वहां से मुख्य मार्ग से अंतिम यात्रा मधेपुरा कॉलेज के समीप राजेंद्र सुबोध परिसर में समाप्त हुई. 

इस दौरान लोगों ने उनका अंतिम दर्शन कर माल्यार्पण किया. लोगों के जुबान पर राजो बाबू अमर रहे गूंजता रहा. पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा राजो बाबू अजातशत्रु रहे,उनका व्यक्तित्व निराला था. श्रद्धांजलि देने वालों में विधानपार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह, राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, पूर्व प्रमुख दिनेश यादव, डॉ. गणेश यादव, सत्यदेव मंडल,राजेश रजनीश, मनोज कुमार, मुखिया परमेश्वरी यादव, पप्पू यादव, मुकेश कुमार, नप उपमुख्यपार्षद पुष्पलता कुमारी, रामकृष्ण यादव,भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय कुमार विमल, राजद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रागिनी रानी यादव, बिजेंद्र यादव, अरविंद यादव, रामकुमार यादव, लोक अभियोजक इंद्रकांत चौधरी, डॉ. आरके पप्पू, डॉ. संजय कुमार डॉ. गोपाल कुमार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages