नगर परिषद के जेई के वेतन पर लगाई रोक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 अक्टूबर 2024

नगर परिषद के जेई के वेतन पर लगाई रोक

खगड़िया: नगर परिषद के सभापति अर्चना कुमारी ने मगलवार को जेई रौशन कुमार के वेतन सहित सभी प्रकार के भुगतान पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. इस संबंध में उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र दिया है. नप सभापति ने कार्यपालक पदाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि नगर परिषद के कनीय अभियंता की बहाली अवैध होने की जानकारी मिली है. वहीं इनके द्वारा वित्तीय अनियमितता की भी शिकायत मिली है. जांच पूरी होने तक कनीय अभियंता श्री कुमार के वेतन समेत सभी प्रकार के भुगतान पर रोक लगाने की बात कही है. वहीं जब तक जांच पूरी नहीं होती है तबतक कनीय अभियंता से सभी प्रकार के संचिका का प्रभार अन्य कर्मी को दिया जाए. यदि किसी भी प्रकार की भुगतान की जाती है और अनियमितता पाई जाती है तो इसकी सारी जवाबदेही कार्यपालक पदाधिकारी की होगी. जांच प्रभावित नहीं हो. इसके लिए रौशन कुमार के कार्यालय प्रवेश पर भी रोक लगाई जाती है. 


स्थापना सहायक से भी सात बिन्दुओं पर मांगा जवाब: नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नगर परिषद के स्थापना सहायक अमरनाथ झा को भी पत्र देकर सात बिंदुओं पर जवाब मांगा है और तीन दिनों के अंदर संचिका उपस्थापित करने का आदेश जारी किया है. उन्होंने अमरनाथ झा को आदेश दिया है कि कनीय अभियंता के रूप में रौशन कुमार की बहाली नगर विकास एवं आवास विभाग के किस पत्र के आलोक में की गई ? यदि इससे संबंधित विज्ञापन प्रकाशित की गई है तो विज्ञापन के उपरांत कुल कितने अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त हुआ था? क्या कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत रोशन कुमार ने अपना आवेदन दिया था? किस कारण से 2012-13 में प्रकाशित विज्ञापन को रद्द किया गया था? 


वर्तमान कनीय अभियंता की नियुक्ति सशक्त के किस प्रस्ताव के आलोक में और कितने दैनिक भत्ता पर कुल कितने अवधि के लिए किया गया था? किस प्रस्ताव के आलोक में दैनिक दर से स्थायी कर संविदा पर बहाल कर दिया गया? क्या समयावधि विस्तार बोर्ड अथवा सशक्त से अनुमति प्राप्त कर कि गई थी? मानदेय निर्धारण करने का आधार क्या था ? वर्तमान में कनीय अभियंता का मानदेय किस आधार पर भुगतान किया जा रहा है? वर्ष 2023 -24 में कनीय अभियंता द्वारा मानदेय का एरियर राशि चार लाख रु का भुगतान किस आधार पर किया गया? इसके अलावा कई बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है. 

Post Bottom Ad

Pages