दस तक भरें स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 दिसंबर 2024

दस तक भरें स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म

मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर स्नातक(फोर ईयर सीबीसीएस कोर्स) फर्स्ट सेमेस्टर (आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स) दिसम्बर-2024( सेशन2024-28) का परीक्षा फॉर्म यूएमआईएस पोर्टेल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भरने/भरने की तिथि वर्द्धित/बढ़ा दी है. बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि अब बिना विलम्ब शुल्क के साथ 10 दिसम्बर 2024 तक है. वहीं विलम्ब शुल्क के साथ 12 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है. उन्होंने बताया कि परीक्षा फ़ॉर्म भरने संबंधी जानकारी तथा दिशा निर्देश यूएमआईएस पॉर्टल पर दी गई है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 19 दिसम्बर से स्नातक फोर ईयर डिग्री कोर्स की फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी.
(रिपोर्ट:- डॉ. सारंग तनय)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages