बीसीए के फर्स्ट, थर्ड एवं फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि जारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 दिसंबर 2024

बीसीए के फर्स्ट, थर्ड एवं फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि जारी

मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर दिसम्बर 2024, बीसीए थर्ड सेमेस्टर दिसम्बर 2024, बीसीए फिफ्थ सेमेस्टर दिसम्बर 2024 की परीक्षा तिथि, परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी है. इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि बीसीए विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा 11 दिसम्बर से शुरू होगी एवं 17 दिसम्बर 2024 को सम्पन्न होगी. 

उन्होंने बताया कि परीक्षा दो सीटिंग में ली जाएगी. पहली सिटिंग में बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर दिसम्बर 2024 एवं थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा होगी. वहीं सेकंड सिटिंग में बीसीए फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी. पहली सिटिंग की परीक्षा 10 बजे से एक बजे तक एवं सेकंड सींटिंग की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक होगी. विश्वविद्यालय स्तर पर एकमात्र परीक्षा केंद्र बीएनएमवी अर्थात कॉमर्स कॉलेज को बनाया गया है. 


कॉमर्स कॉलेज परीक्षा केंद पर एमएलटी कॉलेज सहरसा, रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा, एसएनएसआरकेएस कॉलेज सहरसा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, बीएसएस कॉलेज सुपौल, युवीके कॉलेज करामा, आदर्श कॉलेज घैलाढ़ जीवछपुर मधेपुरा के स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे.

(रिपोर्ट:- डॉ. सारंग तनय)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages