जिसमें नन प्लान मद में 7 अरब 11 करोड़ 86 लाख 14 हजार 894 रुपए दिखाए गए हैं। जबकि प्लान मद में तीन अरब 57 करोड़ 15 लाख 50 हजार 245 रुपए दिखाए गए है. बजट में विश्वविद्यालय का अनुमानित आय एक अरब 89 करोड़ 8 लाख 74 हजार 719 रुपए दिखाया गया है. जिसमें नान प्लान मद में एक अरब 80 करोड़ 44 लाख 7964 रुपए और प्लान मद में 8 करोड़ 63 लाख 95655 रुपए दिखाए गए हैं. इस प्रकार अनुमानित खर्च में अनुमानित आय घटकर 8 अरब 79 करोड़ 92 लाख 90 हजार 420 रुपए सरकार से मांग की जाएगी.
18 दिसंबर को होगी सीनेट 25वीं वार्षिक बैठक, राज्यपाल भी होंगे शामिलसिंडिकेट सदस्यों द्वारा इस बजट को आज आयोजित होने वाले सिंडिकेट की दूसरी बैठक में कुछ संशोधन के बाद पारित किए जाने की संभावना है. सिंडिकेट से बजट पारित होने के बाद 18 दिसंबर को आयोजित 25वीं सीनेट की वार्षिक बैठक में इसे पेश किया जाएगा. सीनेट की बैठक में दूसरी बार राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी शामिल होंगे. मालूम हो कि पहली बार सीनेट की 24 वीं वार्षिक बैठक में 18 मार्च 2023 को राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र आर्लेकर पधारे थे, और सीनेट कि बैठक का अध्यक्षता किये थे. सीनेट की 25वीं वार्षिक बैठक विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित ऑडिटोरियम में होगी. सिंडिकेट को पहली बैठक में परीक्षाओं के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने पर कुछ सदस्यों ने नाराजगी जताई थी.
(रिपोर्ट:- डॉ. सारंग तनय)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










