दुर्गापूजा के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों को मिलेगा पुरस्कार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 नवंबर 2025

दुर्गापूजा के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों को मिलेगा पुरस्कार

मधेपुरा: सेवा पर्व के तहत आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों में से सर्वश्रेष्ठ तीन पंडालों के चयन के लिए उपविकास आयुक्त मधेपुरा की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में इस वर्ष के टॉप–3 पंडालों की घोषणा कर दी गई. बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी समितियों के प्रदर्शन, सफाई, व्यवस्था और लाइसेंस नियमों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में उपविकास आयुक्त ने कहा कि सेवा पर्व के दौरान जिलेभर में लगाए गए पंडालों ने अपनी कला, सजावट और अनुशासन से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. सभी मानकों के आधार पर अंतिम चयन किया गया है. जहाँ कांटे की टक्कर के बाद प्रथम पुरस्कार: सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान, मेन रोड, मधेपुरा, द्वितीय पुरस्कार: मां दुर्गा पूजा भवन, बिहारीगंज, तृतीय पुरस्कार: सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति, सिंहेश्वर को घोषित किया गया. सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन्हीं तीन पूजा समितियों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि इस बार पंडालों की सुंदरता, साफ-सफाई, सुरक्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है. पंडालों के मूल्यांकन में पूरी पारदर्शिता बरती गई. बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, कला-संस्कृति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज सहित अन्य अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages