मधेपुरा: दुर्गा पूजा के अवसर पर कला संगम एकेडमी, मधेपुरा की ओर से आयोजित ‘कला मिथिला डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, 2026’ में गायक एवं अभिनेता सुनीत साना को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ का सम्मानित दिया गया. हालांकि, दुर्गा पूजा के आयोजन में व्यस्त रहने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे. इसलिए आयोजन उपरांत मंगलवार को कला संगम के निदेशक वकील वाका ने उनसे मिलकर आयोजन समिति की ओर से सम्मान स्वरूप उनकी तस्वीर वाला आकर्षक फ्रेम भेंट किया. इस अवसर पर सुनीत साना ने एकेडमी एवं पूरी आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और खुशी की बात है. किसी भी कलाकार के लिए यह बेहद सुखद अनुभव होता है कि उसके कार्यों और कला के प्रति समर्पण को पहचान मिले. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने का उन्हें अफसोस है लेकिन आयोजकों ने उन्हें जो सम्मान दिया, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं. सुनीत साना ने कहा कि कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. डांडिया और गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं. उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए कला संगम एकेडमी की पूरी टीम को शुभकामनाएंँ दी. साथ ही, भविष्य में भी कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले आयोजनों में सहयोग करते रहने की बात कही.
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्वशी)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










