मधेपुरा: प्रगतिशील लेखक संघ, मधेपुरा के बैनर तले बुधवार को जिला मुख्यालय के शिक्षण संस्थानों में दशरथ प्रसाद कुलिश स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रलेस के जिला सचिव सह कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि दशरथ प्रसाद सिंह 'कुलिश' (दशरथ प्रसाद कुलिश) मधेपुरा के एक लोकप्रिय शिक्षक एवं प्रखर साहित्यकार साहित्यकार के रूप में स्थापित रहे. 21 अक्टूबर 2022 को उनके निधन से कोसी क्षेत्र के साहित्यिक जगत की एक अपूरणीय क्षति हुई. जिला अध्यक्ष वरीय साहित्यकार प्रो. विनय कुमार चौधरी के दिशा निर्देश में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रलेस मधेपुरा ने एक पखवाड़ा तक विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने एवं नवोदित, बाल, युवा प्रतिभाओं के बीच अलग अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें याद करने की योजना बनाई है इसी कड़ी में स्थानीय सार्क इंटरनेशनल स्कूल में दशरथ प्रसाद कुलिश स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाा. डॉक्टर राठौर ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मधेपुरा जिला एवं दशरथ प्रसाद कुलिश विशेष प्रश्न पूछे गए थे जिससे बच्चों को अपनी पहचान और विरासत को जानने का अवसर मिल सके।लिखित परीक्षा के दौरान जिले से जुड़े प्रश्नों को हल करते समय छात्र छात्राओं की उत्सुकता देखने लायक रही. सचिव ने कहा कि 6 अक्टूबर को समापन कार्यक्रम में सम्मान समारोह,रंगोली प्रतियोगिता एवं वृहद स्तर पर स्मृतिशेष दशरथ प्रसाद कुलिश श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उनके साहित्यिक योगदानों को याद किया जाएगा.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









