
09/02/2015 पटना में आयोजित बिहार
राज्य सब जूनियर खेल प्रतियोगिता ‘तरंग’ में भाग लेने के लिए 76 प्रतिभागियों के
टीम को जिला शिक्षा पदाधिकारी बी.एन. मंडल ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना
किया. टीम को रवाना करते हुए उन्होंने कहा की खेल किसी भी देश के मान-सम्मान का
प्रतिक हो गया है, कई देश को तो उनके बेहतर खेल के लिए जाना जाता है. उन्होंने
खिलाडियों से कहा की बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करे. मौके पर मौजूद सर्व
शिक्षा अभियान के डी.पी.ओ. शिवशंकर राय ने बताया की टीम में 13 विधा के 68 खिलाड़ी
भाग ले रहे हैं. टीम लीडर के रूप में दो महिला व दो पुरुष प्रशिक्षक भी साथ जा
रहे हैं. उन्होंने कहा की हमें उम्मीद है की इस प्रतियोगिता में टीम द्वारा अच्छी
प्रदर्शन कर कुछ पदक मधेपुरा टीम की झोली में भी आएगी. टीम की अगुआई कर रहे ए.डी.पी.ओ.
अमरनाथ गुप्ता ने बताया की पटना में 13 फरवरी तक राज्य स्तरीय तरंग प्रतियोगिता हो
रही है. मौके पे शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार, विनोद कुमार, विद्या भारती सहित
अन्य मौजूद थीं.








