अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 फ़रवरी 2015

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक राजकीय अम्बेदकर कल्याण छात्रावास में की गयी | बैठक में 26 मार्च को होने वाली छात्र रैली और विधानसभा घेराव को लेकर कार्यक्रम की सफलता के लिए  रणनीति बनाई गयी | बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रो० दिलीप कुमार ने  कहा बिहार की शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, अराजकता, -संघ चुनाव सहित विभिन्न माँगों को लेकर26  मार्च विधानसभा के घेराव में मधेपुरा से एक  हजार छात्र भाग लेंगें | बैठक  में मुख्य रुप से, उपाध्यक्ष प्रो0 किशोर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य डाँ. अनिल कुमार ने संबोधित किया  | इस अवसर पर जिला संयोजक संतोष कुमार राज ने कहा कि बिहार सरकार जो आज बिहार की शिक्षा को आई सी यू में डालने का काम किया और छात्र-संघ चुनाव का न होना,शिक्षा में करोडो का भ्रष्टाचार बडे पैमाने पर फैल चुका है | ऐसे अनेक समस्याएँ को लेकर विद्यार्थी परिषद् विधानसभा का घेराव करेगी और सरकार को चेतावनी देगी की लोकातांत्रिक अधिकार छात्र-संघ चुनाव कराये |साथ ही उन्होंने सभी छात्र-युवा 26 मार्च को  पटना  चलने को कहा | 

Post Bottom Ad

Pages