05 अप्रैल को रालोसपा का महारैली - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 मार्च 2015

05 अप्रैल को रालोसपा का महारैली

रालोसपा के राष्द्रीय अध्यक्ष सह मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री प्रो० उपेन्द्र कुशवहा के आह्वान पे 03 मार्च को बिहार के तमाम जिला मुख्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किसानों, नोजवानोओ ने ज्वलंत मुद्दे पे मंगलवार को कला भवन मधेपुरा के समक्ष रालोसपा कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष राजीव जोशी  की अध्यक्षता में धरना देकर जिला पदाधिकारी मधेपुरा को पांच सूत्री माँग पत्र  सौप कर करवाई किये जाने का आग्रह किया | जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने धरना के पश्चात बताया की बिहट में किसानो नोजवानो, छात्र, मजदूरों की बदहाली के लिए एकमात्र नेता नितीश एवं लालू यादव है, जिससे उखाड़ फेकने एवं बिहार में नये युग की स्थापना हेतु रालोसपा के राष्द्रीय अध्यक्ष प्रो० उपेन्द्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष सह जहाना बाद के सांसद डॉ अरुण कुमार के नेत्रत्व में आगामी 05 अप्रैल 2015 को गाँधी मैदान पटना में विशाल “महारैली” कार्यक्रम किया जायेगा | जिसमे मधेपुरा जिला के तमाम प्रखंडो से लगभग दस हजार लोगो को पटना में ले जाया जायेगा |           


Post Bottom Ad

Pages