कीर्ती बाबू ने सबकुछ दान किया - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 मार्च 2015

कीर्ती बाबू ने सबकुछ दान किया

कोशी क्षेत्र के  पंडित मदन मोहन मालवीय कहे जाने वाले शिक्षा दधीचि बाबू कीर्ती नारायण मंडल की जन्मशताब्दी बुधवार को मनायी गयी ! बीएन मंडल विवि ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कीर्ती बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हे नमन किया ! समारोह का शुभारंभ कुलपति डॉ. विनोद कुमार ने किया ! समारोह के मुख्य वक्ता संस्थापक कुलपति सह पूर्व सांसद डॉ.आर के रवि ने कीर्ती बाबू के कई अनछुए पहलू की चर्चा करते हुए उन्हे महामानव की दी ! उन्होने कहा कि पारिवारिक जीवन जीने वाले कीर्ती बाबू में लोगों ने उनके लघुता में महत्ता को देखा है ! कार्यक्रम के दुसरे सत्र में निजी विधालय सदाशिव नॉलेज टेम्पल द्वारा स्वागत गीत की प्रतुति की गई उन्ही इप्टा एवं स्थानीय कलाकार द्वारा गीत गज़ल भजन लोक गीत कि प्रतुति की गई कर्यक्रम मे इप्टा के अमित आन्दन, सुनित साना, सुभाष चद्र, विकाश कुमार, अंजली कुमारी, योगेन्द्र कुमार झा योगी, संजीव कुमार, रौशन कुमार, रेखा यादव, राम स्वरूप प्रसाद यादव, नारायण कुमार, डॉ.अमोल राय, डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, प्रो० श्यामल किशोर यादव, डॉ.आलोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे !

Post Bottom Ad

Pages